उत्तर भारत को दहलाने की प्लानिंग कर रहा था IS का नया मॉड्यूल, NIA ने की छापेमारी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
उत्तर भारत को दहलाने की प्लानिंग कर रहे ISIS के नए मॉड्यूल 'हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम' के खिलाफ बुधवार को NIA ने दिल्ली और यूपी में 16 जगहों पर छापेमारी की. इस छापेमारी में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया और 17 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई. वहीं उनके पास से 25 किलो बम बनाने वाली विस्फोटक, 12 पिस्टल, 135 सिम, 100मोबाइल फोन और 112 अलार्म घड़ियां बरामद की गई हैं.वहीं NIA ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड यूपी के अमरोहा का मौलवी मुफ्ती सोहेल है, जो दिल्ली में रहता है.
