विदेश में भारतीय नागरिक पर हुए आतंकी हमले को लेकर एनआईए ने पहली बार दर्ज की एफआईआर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एनआईए ने काबुल गुरुद्वारे आतंकी हमले को लेकर एफआईआर दर्ज की। हमले में एक भारतीय भी मरा था। ऐसा पहली बार है, जब विदेशी धरती पर हुए आतंकी हमले को लेकर एनआईए ने एफआईआर दर्ज की। बता दें शुरुआती जांच में आतंकी हमले में केरल के एक शख्स का नाम सामने आया है। एनआईए एक्ट में संशोधन के बाद एजेंसी को विदेशी धरती पर एफआईआर दर्ज करने का अधिकार मिला।
