'टेरर फंडिंग' पर NIA का शिकंजा, शब्बीर शाह समेत 3 अलगाववादी नेता हिरासत में
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Freepressjournal
मंगलवार को दिल्ली की पटियाला कोर्ट में टेरर फंडिंग कराने के मामले में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह, आसिया अंद्राबी और मसरत आलम को पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने तीनों अलगाववादी नेताओं को 10 दिन की रिमांड पर NIA के हवाले कर दिया. हालांकि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने 15 दिन का रिमांड मांगा था. बात दें कि इस दिनों आसिया अंद्राबी और शब्बीर शाह पहले से तिहाड़ जेल में बंद हैं.
