DSP के लिए आज श्रीनगर जाएगी NIA की टीम, करेगी पूछताछ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निलंबित जम्मू-कश्मीर DSP देवेंद्र सिंह मामले की जांच के लिए NIA की 5 सदस्यीय टीम आज श्रीनगर जाएगी। वरिष्ठ एसपी के नेतृत्व में NIA काजीगुंड में DSP से पूछताछ करेगी। DSP देवेंद्र को दिल्ली लाने से पहले इन्वेस्टिगेशन टीम पूरे हफ्ते सबूत इकट्ठा करेगी। काजीगुंड, कुलगाम और श्रीनगर में संदिग्ध जगहों पर पूछताछ करेगी। NIA एयरपोर्ट पर एंटी हाइजैकिंग यूनिट का दौरा करेगी, जहां अगस्त 2018 से डीएसपी तैनात था।
