निहंग सिखों ने ASI का हाथ काटा, कमांडो आपरेशन में 7 लोग गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पटियाला में निहंग सिखों ने आज सुबह पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में एक एएसआइ के हाथ की कलाई काट दी गई, जबकि अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घटना के बाद निहंग एक गुरुद्वारे में छिप गए। जिसके बाद कमांडो और निहंग के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान 1 निहंग जख्मी हो गया और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। निहंग में शामिल दो महिलाओं की गिरफ्तारी अभी बाकी है।