निर्भया के दोषी मुकेश और विनय के बाद अक्षय ठाकुर की याचिका को राष्ट्रपति ने किया खारिज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्भया के दोषियों मुकेश और विनय की दया याचिका के बाद राष्ट्रपति ने आज तीसरे दोषी अक्षय ठाकुर की भी दया याचिका खारिज की। वहीं दूसरी ओर, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि निर्भया मामले के सभी दोषियों को एक साथ फांसी दी जाए, न कि अलग- अलग। इसके साथ ही अदालत ने फांसी पर रोक के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ केंद्र की याचिका को खारिज कर दिया।
