निर्भया केस: दोषियों का एक और हथकंडा, फांसी रुकवाने ICJ पहुंचे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
निर्भया गैंगरेप मामले के तीन दोषी अब अपनी फांसी रुकवाने के लिए ICJ पहुंच गए हैं। दोषी अक्षय, पवन और विनय ने फांसी से बचने के लिए ICJ में याचिका दाखिल की है। इससे पहले SC ने दोषी मुकेश की याचिका को खारिज कर दिया था। पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के चारों गुनहगारों को 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे फांसी देने के लिए डेथ वारंट जारी किया है।