निर्भया केस : दोषियों के खिलाफ नहीं जारी होगा डेथ वारेंट, 18 दिसंबर को सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्भया गैंगरेप केस में पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली। जज ने कहा- सुप्रीम कोर्ट ने अक्षय की पुनर्विचार याचिका स्वीकार की है। जिस पर 17 दिसंबर को सुनवाई होगी। इसलिए सुनवाई टाली गई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार हो रहा है। बकौल जज, पुनर्विचार याचिका SC में लंबित है इसलिए डेथ वारेंट जारी नहीं हो सकता। 18 दिसंबर को पटियाला हाउस कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।
