दोषी मुकेश की याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्भया का दोषी मुकेश सिंह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से दया याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। जिसपर अब कोर्ट दोषी मुकेश की आखिरी याचिका सुनने को राजी हुआ। कोर्ट ने दोषी के वकील से कहा- वो कोर्ट में आज ही याचिका का उल्लेख करें। कोर्ट ने मुकेश की याचिका पर कहा- अगर किसी को फांसी दी जाने वाली है तो सुनवाई से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है।
