निर्भया केस: दोषियों ने दी नई याचिका, कहा- 'कोरोना के समय फांसी देना ठीक नहीं'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
निर्भया गैंगरेप मामले में अब दोषियों ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की। इसमें अलग-अलग विचाराधीन मामलों का हवाला देकर फांसी को रोकने की बात कही गई। इतना ही नहीं दोषियों ने याचिका में कोरोना वायरस का जिक्र कर कहा, 'महामारी के समय में उन्हें फांसी नहीं दी जानी चाहिए। यह उचित समय नहीं है।' दोषियों को 20 मार्च सुबह साढ़े 5 बजे फांसी दी जानी है।