निर्भया के दोषियों को होगी 20 मार्च को फांसी, नया डेथ वॉरेंट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2012 निर्भया गैंगरेप केस में चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वॉरेंट जारी हुआ। दोषियों को अब 20 मार्च को सुबह 5:30 बजे फांसी होगी। डेथ वॉरेंट चौथी बार जारी हुआ। कानूनी पैंतरे चलकर दो महीने से फांसी से बच रहे निर्भया के चारों दोषियों के सभी कानूनी उपाय पहले ही खत्म हो चुके हैं। निर्भया के पिता ने उम्मीद जताई है कि दोषियों की फांसी इस बार नहीं रुकेगी।
