22 जनवरी को नहीं दी जाएगी निर्भया के दोषियों को फांसी, आया कोर्ट का स्टे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया केस के एक अन्य दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर सुनवाई के दौरान दोषियों की फांसी पर स्टे लगा दिया है। इसका अर्थ है कि अब दोषियों को 22 जनवरी को फांसी के फंदे पर नहीं लटकाया जाएगा। आज की कारवाई के दौरान कोर्ट ने कहा- जेल अधिकारियों को सिर्फ कोर्ट को ये रिपोर्ट देनी होगी कि हम उन्हें 22 जनवरी को फांसी नहीं देंगे।
