निर्भया गैंगरेप दोषी विनय ने की जेल में खुदकुशी करने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कड़ी सुरक्षा के बावजूद निर्भया के दोषी विनय शर्मा ने जेल में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उसे बचा लिया। जेल सूत्राें और विनय के वकील एपी सिंह ने दावा किया कि यह घटना बुधवार सुबह की है। हालांकि, जेल महानिदेशक ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया। वहीं विनय को जेल के मेडिकल इंस्पेक्शन रूम में डाॅक्टराें की निगरानी में रखा गया है।