निर्भया गैंगरेप: राष्ट्रपति ने खारिज की दोषी विनय की दया याचिका, दोषी पवन के पास विकल्प बाकी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
निर्भया गैंगरेप के दोषियों में से एक विनय शर्मा की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज की। अब दोषी पवन के पास क्यूरेटिव पिटीशन और दया याचिका के विकल्प बाकी हैं। बता दें चारों दोषियों को एक फरवरी को फांसी होनी थी, लेकिन पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों की फांसी पर अगले आदेश तक रोक लगाई थी। विनय की याचिका खारिज होने के बाद कोर्ट फांसी की अगली तारीख मुकर्रर करेगा।