निर्भया को मिला इंसाफ, दोषियों की हुई फांसी, लेकिन रातभर चलता रहा था दंगल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को निर्भया के दोषियों की याचिका खारिज कर दी थी, इसमें फांसी की तारीख को आगे बढ़ाने की बात कही गई थी। इस फैसले के खिलाफ निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे थे, लेकिन रात 3:30 बजे SC ने भी इस याचिका को खारिज कर दिया। जिसके बाद तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाया गया।
