निर्भया के चारों दोषियों की कल कोर्ट में पेशी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों की कल पटियाला हाउस कोर्ट में सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेशी होगी। उससे पहले दोषियों के वकील सुबह कोर्ट में हलफनामा दाख़िल करेंगे। दोषियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कराने की वजह उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। इसीलिए कोर्ट और तिहाड़ प्रशासन दोनों की सहमति के बाद ये हुआ। सुनवाई में निर्भया के माता-पिता और उसके वकील भी मौजूद होंगे।
