फांसी है नज़दीक! निर्भया के गुनहगारों से पूछी गई अंतिम इच्छा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया के चारों दोषियों से उनकी अंतिम इच्छा पूछी कि- फांसी से पहले वो किससे मिलना चाहते हैं? प्रॉपर्टी या बैंक रकम किसको ट्रांसफर करना चाहते हैं? किसी को नॉमिनी बनाना चाहते हैं? कोई वसीयत चाहते हैं? कोई धार्मिक या मनपसन्द किताब पढ़ना चाहते हैं? जेल मैन्युअल के मुताबिक, फांसी की सजा पाने वाले दोषियों की संभव अंतिम इच्छा फांसी से पहले पूरी की जाती है।
