PNB घोटाले में ED की मदद करने को तैयार हुए नीरव मोदी के भाई नीशल मोदी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब नेशनल बैंक में हुए 13,578 करोड़ के घोटाले के प्रमुख आरोपी नीरव मोदी के भाई नीशल मोदी ने ED को पत्र लिखकर कहा है कि वह इस मामले में विभाग द्वारा की जा रही जांच में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है। नीशल कई डमी कम्पनियों के निदेशक भी है। उन्होंने खुद को नीरव के कृत्यों से अलग करते हुए कहा कि मेरा उससे कोई लेना-देना नही है।
