राफेल मामले में घुसपैठ को लेकर बड़ा खुलासा,कोई दस्तावेज नहीं हुआ चोरी
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: wikipedia
राफेल के पेरिस ऑफिस में हुई चोरी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।बता दें कि भारतीय वायुसेना की राफेल प्रोजेक्ट टीम के पेरिस स्थित आफिस में पिछले महीने चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए थे। लेकिन एक साइबर फारेंसिक टीम ने जांच के दौरान पाया है कि इस दफ्तर के कंप्यूटरों से कोई भी डाटा नहीं चुराया गया है। यह सूचना भारतीय वायुसेना की तीन सदस्यीय साइबर फारेंसिक टीम ने जांच के बाद दी।
