नोएडा पार्क गैंगरेप : 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नोएडा में एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ। लड़की के दोस्त ने उसे नौकरी के लिए पार्क में बुलाया था। लड़की बुधवार रात फेज-थ्री इलाके में एफएनजी के पास पार्क में पहुंची तो वहां मौजूद 6 लोगों ने पहले तो उसके साथ छेड़खानी की और फिर उस लड़की के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।
