आजम खान के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट, 26 नवम्बर को हाजिर होने का आदेश, जाने क्या था मामला
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: shortpedia
उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद आज़म खान के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हाजिर न होने के बाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला तब का है जब आज़म पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े थे। तब उन्होंने आचार संहिता का उलंघन किया था। तब से कई बार उन्हें अदालत में पेश होने के लिए समन भेजा गया लेकिन वे कोर्ट में हाजिर न हुए।
