शिकागो में पुलिस स्टेशन में बंदूक लेकर थाने में घुसे शख्स को अधिकारी ने मारी गोली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abc7chicago
अमेरिका के शिकागो पुलिस स्टेशन में बुधवार को एक अधिकारी ने एक युवक को गोली मार दी। वो हथियार लेकर पुलिस स्टेशन में घुस आया था। आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर बंदूक तान दी, इस पर अधिकारी ने उसे गोली मार दी। हालांकि इसके बाद तुरंत उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है, पुलिस ने आरोपी के पास से बंदूक बरामद कर ली है।