चीनी-बांग्लादेशी मजदूरों के बीच ढाका के पावर प्लांट के पास हिंसक झड़प, 1 चीनी की मौत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के दक्षिणी इलाके में बनाए जा रहे पावर प्लांट निर्माण की साइट पर सैकड़ों चीनी और बांग्लादेशी मजदूर आपस में भिड़ गए. दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस टकराव में एक चीनी मजदूर की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए. स्थिति पर काबू पाने के लिए करीब 1000 पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया था. वहीं स्थानीय लोगों ने चीन पर इस मामले को छिपाने का आरोप लगाया है.
