वनप्लस स्मार्टफोन्स के डेटा में हुई सेंधमारी, सर्वर हुआ हैक
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सेंधमारों ने एक बार फिर यूजर्स का निजी डाटा चुराने की कोशिश की है। इस बार हैकरों ने वनप्लस के स्मार्टफोन्स को अपना निशाना बनाया है। वनप्लस ने अपने आधिकारिक फोरम से पोस्ट कर यह जानकारी दी है कि कुछ हैकरों द्वारा यूजर्स के पर्सनल डाटा की चोरी का प्रयास किया गया है। इस घटना की जानकारी होते ही कम्पनी ने हैकर्स को रोकने के लिए तुरंत अपनी सिक्यॉरिटी बढ़ा दी है।
