ऑपरेशन मासूम: बंधक सभी 23 बच्चे रिहा, सिस्टम से नाराज था आरोपी सुभाष
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
य़ूपी पुलिस ने फर्रुखाबाद में बंधक बनाए गए सभी 23 बच्चों को छुड़ा लिया है। सिस्टम से नाराज आरोपी सुभाष मुठभेड़ में ढेर हो गया। आरोपी सुभाष ने अपने बच्चे के जन्मदिन के बहाने बच्चों को घर में बुलाकर,अपनी बीवी, बच्चे समेत सभी को बेसमेंट में बंद कर दिया था। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की पत्नी को जमकर पीटा। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ा। पुलिस ने इसे 'ऑपरेशन मासूम' का नाम दिया था।