ऑस्कर विजेता डायरेक्टर पोलांस्की ने मीडिया पर लगाया बदनाम करने का आरोप
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हॉलीवुड मूवी 'द पियानिस्ट' के लिए ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले डायरेक्टर रोमन पोलांस्की ने मीडिया पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। हाल ही में मॉडल वेलैंटाइन मॉनीयर ने पोलंस्की पर बलात्कार के आरोप लगाए थे। जिसके बाद से ही मीडिया उनके पीछे पड़ा है। डायरेक्टर का कहना है कि मीडिया उन्हें मॉन्स्टर की तरह पेश कर रहा है, जिसकी वजह से उनके परिवार को सबके सामने अपमानित होना पड़ता है।
