पाक में फैला HIV का प्रकोप, डॉ की लापरवाही से 900 बच्चे हुए शिकार
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान के एक शहर में 900 बच्चे एचआईवी से पीड़ित पाए गए हैं| खबर के अनुसार यहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपने गरीब मरीज़ों को एक ही सीरिंज से सूई लगा दी, जिस कारण शहर में एचआईवी का प्रकोप फैल गया है| इस मामले में रतोडेरो के डॉक्टर मुजफ्फर घंघरू को गिरफ्तार किया गया और उस पर काम में लापरवाही बरतने और इंसानी जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है|
