बीते पांच महीनों में 25 सरकारी वेबसाइट्स हुईं हैकर्स का शिकार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को संसद में बताया कि पिछले 5 महीने में 25 केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकार की वेबसाइट्स को हैकर्स ने निशाना बनाया है।उन्होंने आगे चिंता जाहिर करते हुए कहा कि' सूचना और तकनीक से जुड़ी सेवाओं के विस्तार के बाद से साइबर अटैक एक वैश्विक समस्या बन गई है।' ये सारी बातें रविशंकर ने इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) की ओर दी गई जानकारी के आधार पर बताई।
