FATF के 27 में से 25 कार्रवाई बिंदुओं में असफल रहा 'पाक', 'ग्रे लिस्ट' में रहेगा बरकरार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविवार को टेरर फंडिंग पर नजर रखने वाली FATF की फ्लोरिडा में हुई बैठक में सामने आया कि पाकिस्तान टेरर फिंडिग और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ FATF द्वारा तय किए गए 27 में से 25 कार्रवाई बिंदुओं को पूरा तक नहीं कर पाया है. ये सभी कार्रवाई बिंदु, पाकिस्तान को लश्कर, जैश, जमात-उद-दावाऔर फलाह-ए-इन्सानियत फाउंडेशन जैसे आतंकी समूहों को फंडिंग की जांच करने के लिए दिए गए थे. ऐसे में पाक पर ग्रे सूची का संकट बरकरार रहेगा.
