16 साल बाद पीर पंजाल में मुठभेड़, घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुंछ में पीर पंजाल पर्वत शृंखला में बीते दिन 16 साल बाद आतंकियों के साथ हुई सुरक्षाबलों की मुठभेड़ इस ओर इशारा करती है कि पाकिस्तान घुसपैठ के पुराने रूटों को सक्रिय कर रहा है। 2004 में यहां मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद से पीर पंजाल में रेंज में कभी आतंकी मूवमेंट नहीं हुई, लेकिन अनुच्छेद 370 हटने के बाद से एलओसी पर लगातार गोलाबारी की घटनाएं हो रही हैं।
