पाकिस्तान ने दिलाई मुंबई हमले के साजिशकर्ता लखवी को मासिक खर्च की अनुमति
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
UNSC की 1267 प्रतिबंध समिति ने लश्कर कमांडर जकीउर रहमान लखवी को 1.5 लाख रुपये के मासिक 'बुनियादी खर्च' की मंजूरी दे दी है। यूएनएससी की आतंकवाद-रोधी समिति ने इमरान सरकार द्वारा कथित तौर पर पैनल से संपर्क करने के बाद यह अनुमति दी है। बता दें लखवी मुंबई हमलों का साजिशकर्ता भी है। इसके अलावा समिति ने पाकिस्तानी परमाणु इंजीनियर महमूद सुल्तान बशीरुद्दीन को भी भुगतान की मंजूरी दे दी है।