कश्मीर में गोलीबारी कर पाक ने कबूला- भारत की जवाबी कार्रवाई में दो सैनिक ढेर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्यवाई की। इस कार्यवाई में दो पाक सैनिक ढेर हुए। वहीं पाकिस्तान ने खुद भारत की जवाबी कार्रवाई में अपने दो जवानों के मारे जाने की बात कबूली है। पाकिस्तान ने मारे गए अपने जवानों के फोटो भी जारी की है। पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर आतंकियों के कश्मीर में घुसपैठ का प्रयास कराता रहता है।