नगरोटा मुठभेड़ को लेकर भारत ने पाक उच्चायुक्त को लगाई फटकार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
नगरोटा मुठभेड़ को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब कर कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान उन्हें स्पष्ट रूप से चेताया कि पाकिस्तान अपनी सरजमीं से चलने वाली आतंकी गतिविधियों को बंद करे। मंत्रालय ने कहा, 'सरकार अपने राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के संरक्षण के लिए सारे आवश्यक उपाय करने के प्रति अड़िग है'। बता दें सुरक्षाबलों ने नगरोटा में चार आतंकियों को ढेर किया था।