अंडरवर्ल्ड डॉन को लेकर फिर पलटा पाकिस्तान, बोला- हमारी जमीन पर नहीं है दाऊद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कराची में होने के कबूलनामे से पाकिस्तान एक बार फिर पलट गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर इस बात को नकारते हुए कहा, 'यह दावा पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है कि पाकिस्तान ने अपनी जमीन पर कुछ सूचीबद्ध व्यक्तियों की उपस्थिति को स्वीकार किया है।' बता दें 1993 में मुंबई सीरियल धमाकों का जिम्मेदार दाऊद पाकिस्तान भाग गया था।