पाकिस्तान सेना ने फिर किया सीज़फायर उल्लंघन, जून में किया 411 बार उल्लंघन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान सेना ने बीती रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट और मेंधर सेक्टरों में गोलीबारी की। जिस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। जून में संघर्ष विराम उल्लंघन के कुल 411 मामले सामने आए। मई में संघर्ष विराम उल्लंघन के 382, अप्रैल में 387, मार्च में 411, फरवरी में 366 और जनवरी में 367 संघर्ष विराम उल्लंघन हुए।
