पाक ने पुंछ में किया सीजफायर उल्लंघन, गोलीबारी में 3 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, 2 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुंछ में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम तोड़ा। भारतीय जवानों की तरफ से हुई जवाबी कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिक ढेर हुए। जबकि दो पाकिस्तानी सैनिक भी इस दौरान जख्मी हुए। सीजफायर उल्लंघन कीरनी कस्बा और मालती सेक्टर में हुआ। शुक्रवार शाम छह बजे पाकिस्तानी सेना ने पहले बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। गोलाबारी शुरू होते ही लोगों ने घरों और बंकरों में पनाह लेकर अपनी जान बचाई।
