सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दो जवान शहीद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तानी सेना ने संघ शासित प्रदेश के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गोलाबारी की। इसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक गोलीबारी में घायल नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफल मैन सुखबीर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं भारतीय जवानों ने दुश्मन के हमले का तुरंत जवाब देना शुरू कर दिया है।