ना'पाक' हरकत, एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन, भारतीय जवान शहीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज दोपहर 12:50 बजे जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट और मेंधार इलाके में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने कायराना हरकत दोहराते हुए सीज़फायर उल्लंघन किया। वहीं शनिवार की गोलीबारी में देगवार सेक्टर में घायल हुए जयपुर के लुहकाना खुर्द निवासी 36 वर्षीय नायक राजीव सिंह शेखावत शहीद हुए। इससे पहले 4 फरवरी को भी पाकिस्तान ने पुंछ के किरनी और शाहपुर में नियंत्रण रेखा पर सीज़फायर उल्लंघन किया था।
