पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दो पोर्टरों की मौत, तीन घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की। गोलाबारी के दौरान सेना के पांच पोर्टर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उपचार के दौरान दो पोर्टरों की मौत हो गई। इसके साथ ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा है।