पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, दागे मोर्टार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तानी रेंजरों ने आज फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए हीरानगर सेक्टर के चक चंगा और छन्नटांडा गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की है। इस दौरान पाक रेंजरों ने गोलीबारी के साथ 81 और 51 एमएम के मोर्टार दागे। इस गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं गोलाबारी बंद होने के बाद पुलिसकर्मियों और SOG के जवानों ने गांव में तलाशी अभियान चलाया है।