सीज़फायर उल्लंघन, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और पुंछ में एलओसी पर मोर्टार दागे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तानी सेना ने बीती रात जम्मू और पुंछ स्थित एलओसी से लगी चौकियों और गांवों पर मोर्टार दागे। पाक ने कल सुबह 4 बजे अखनूर सेक्टर में सीज़फायर उल्लंघन करके गोलीबारी की और ये गोलीबारी रुक रुककर रात 10 बजे तक जारी रही। कसना और केरनी सेक्टर में ग्रामीण इलाकों में पाकिस्तान ने काफी फायरिंग की। वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
