पाकिस्तानी चैनल ने हत्यारोपी की जगह बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तस्वीर दिखाई, हुई किरकिरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
हालिया एक पाकिस्तानी टीवी चैनल ने दोहरे हत्याकांड से संबंधित एक खबर में आरोपी आमिर खान की जगह बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फोटो लगाई। सोशल मीडिया पर चैनल की किरकिरी हुई। पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने चैनल पर तंज कसते हुए कहा- नहीं मालूम था कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 17 साल से पाकिस्तान में हैं। चैनल ने गलती सुधारते हुए बॉलीवुड अभिनेता की जगह आरोपी की फोटो लगाई।
