ISIS में शामिल होने की फिराक में था पाकिस्तानी डॉक्टर, एफबीआई ने किया गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुवार को एफबीआई की टास्क फोर्स ने पाकिस्तान मूल के एक डॉक्टर को आतंकी संगठन आईएस की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल डॉ. मोहम्मद मसूद को फोर्स ने मिनेपोलिस के सेंट पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पकड़ा था। इसके बाद उसे मिनेपोलिस कोर्ट में पेश किया गया। अब 24 मार्च को मामले की सुनवाई होगी। तब तक आरोपी को हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया है।
