मां-बाप ने घर के आंगन में जिंदा दफनाई 7 साल की मासूम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Daily Signal
यूपी के मुरादाबाद में एक दंपति द्वारा 7 अपनी साल की मासूम बेटी को बीमार बताकर घर के आंगन में जिंदा दफनाने का मामला सामने आया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की मौत दम घुटने से हुई। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। आनन्द पाल ने बंगाल जाकर 4 बच्चों की मां मोनी से शादी की थी। शुरूआती पूछताछ में मां, मोनी और परिजनों ने बच्ची की सूखा बीमारी से मौत हो जाने की बात कही। वहीं 3-4 महीने पहले भी इनके एक बच्चे की मौत हुई थी।
