डेथ वॉरेंट जारी होते ही सुप्रीम कोर्ट पहुंचा निर्भया का दोषी पवन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्भया का दोषी पवन कुमार गुप्ता एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। इस बार उसने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें अदालत ने उसकी नाबालिग होने की दलील को खारिज कर दिया था। इतना ही नहीं, पवन कुमार गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट से ये भी अपील की कि तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश जारी किया जाए, ताकि उसको एक फरवरी को फांसी ना दी जाए।
