पवन ने दाखिल की क्यूरेटिव पिटिशन, फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदलने की मांग की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्भया के दोषी पवन ने SC में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की। जिसमें दोषी पवन ने SC से अपनी फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदलने की मांग की है। पवन के पास अभी क्यूरेटिव पिटीशन के अलावा दया याचिका का भी विकल्प बाकी है। वहीं बाकी तीनों दोषियों ने अपने सारे विकल्पों का इस्तेमाल कर लिया है। दोषियों की फांसी 3 मार्च सुबह 6 बजे के लिए प्रस्तावित है।
