ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को अनिश्चितकाल तक अस्पताल में कैद रखने की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिमी लंदन में एक विवाद के बाद 69 वर्षीय एक बिल्डर की छूरा घोंपकर हत्या करने का दोषी पाए गए भारतीय मूल के व्यक्ति को ब्रिटेन की एक अदालत ने अनिश्चितकाल तक अस्पताल में कैद रखने की सजा सुनाई। बता दें साउथॉल में 36 वर्षीय गुरजीत सिंह लाल ने एलन इसीचेई पर हमला किया था जब एक सड़क पर लाल के थूकने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।
