बार-बार अपना चेहरा बदलने वाली इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी सहर तबार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
किसी भी चीज की सनक स्वयं के साथ समाज के लिए भी खतरनाक होती है। इसी वजह से पुलिस ने कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए बार-बार अपना चेहरा बदलने वाली इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी सहर तबार को गिरफ्तार कर लिया है। सहर के ऊपर कोर्ट ने हिंसा भड़काने, अनुचित तरीके से कमाई करने और युवाओं को भ्रष्ट करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी का आदेश दिया था। बता दें कि इंस्टाग्राम पर सहर के 26,800 फॉलोअर्स हैं।
