दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस ने दायर की चार्जशीट, 15 को बनाया आरोपी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: news byte
दिल्ली पुलिस ने इस साल फरवरी में राष्ट्रीय राजधानी में हुए दंगों के मामले में चार्जशीट दायर कर दी है। कड़कड़डूमा अदालत में दायर की गई कई हजार पन्नों की इस चार्जशीट में 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इन पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराएं लगाई गई हैं। इस चार्जशीट में उमर खालिद और शरजील इमाम का आरोपी के तौर पर जिक्र नहीं है।