फेक करेंसी पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जब्त की नोट छापने की मशीन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बिहार के सुपौल में पुलिस ने छापेमारी के दौरान नोट छापने की मशीन सहित अन्य कई सामान बरामद कर उसे जब्त किया। फेक करेंसी मामले में गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने कटिहार पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नोट छापने की मशीन, डाई सहित अन्य कई मशीन बरामद हुईं। जानकारी के मुताबिक नकली नोट बनाने के मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर चुकी है।